फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सम्मनपुर थानाध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप

सम्मनपुर थानाध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप

Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सम्मनपुर थानाध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप
सम्मनपुर थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

महिला का आरोप हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जैतपुर के एसओ रहे अरशद सिद्दीकी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज होने का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि एक महिला ने सम्मनपुर थानाध्यक्ष पर थाने में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप का जो वीडियो वायरल हुआ है उसके मुताबिक थानाध्यक्ष ने उसके कपड़े उतरवा डाले और दुष्कर्म की भी कोशिश की। थानाध्यक्ष ने आरोपों को मनगढ़ंत व बेबुनियाद बताया है जबकि महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाया है। उधर, अकबरपुर कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी एक महिला ने अरिया चौकी इंचार्ज शब्बीर पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अनुसार दो दिन पहले पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। वहां से उसे, सास तथा देवर को हिरासत में ले लिया। तीनों को मारते-पीटते थाने लाया गया। यहां भी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला के मुताबिक गांव के विपक्षियों के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसके देवर को चोरी के एक मामले में जेल भेज दिया। उसने पुलिस की इस मनमानी का विरोध किया तो एसओ रामअवतार ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पिटाई करने के साथ ही उसके कपड़े तक उतरवा दिए। इसका विरोध करने पर उसकी सास व उसे भी पुलिसकर्मियों ने पीटा। महिला के मुताबिक एसओ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया और जेल भेजने की धमकी भी दी। महिला के इन आरोपों का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है। इसमें उसने कहा है कि जब उसकी प्रताड़ना के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी तभी एक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गया। उसने छोटे बच्चे होने का हवाला देते हुए छोड़ देने का निवेदन किया। इस पर उसे जाने दिया गया। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एसओ सम्मनपुर रामअवतार ने कहा कि महिला के आरोप गलत हैं। परिवार के एक सदस्य को चोरी के मामले में जेल भेजा गया है। इसी पेशबंदी में ही महिला यह मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में छानबीन कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed