फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें

जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें

Thu, 29 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेंगी दुकानें
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जीएसटी के विरोध में 30 जून को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में बंदी को सफल बनाने के लिए बीते दिन व्यापारी नेताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। व्यापारी नेताओं ने दावा किया कि जीएसटी के विरोध में होने वाले इस बंद को आम व्यापारियों का व्यापक समर्थन मिलना तय है।

गौरतलब है कि व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में 30 जून को व्यापार बंद का आह्वान किया है। कहा गया कि जीएसटी से व्यापारियों का व्यापक स्तर पर अहित हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष दयाशंकर मद्धेशिया ने कहा कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है। ऐसे में जरूरत है कि व्यापारी एकजुट होकर इसका विरोध करें। कहा कि सरकार की मनमानी तभी रुकेगी जब वे इसके विरोध में आएंगे। व्यापारियों को 30 जून को अपनेे प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताना होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इसमें आवश्यक संशोधन की जरूरत है। जिला महामंत्री अनिल अग्रहरि व कोषाध्यक्ष डॉ. आनंद बहल ने बताया कि जीएसटी के घातक प्रावधानों का विरोध करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी व्यापारी पूरी तरह एकजुट हैं। 30 जून को वे सब अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर देशव्यापी बंदी को सफल बनाएंगे। इस बीच बंद से एक दिन पहले व्यापारी नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से संपर्क साधा और उनसे पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में जुटने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed