{"_id":"5953efe24f1c1b37108b4904","slug":"149867316617-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी की आग से झुलसी किशोरी व महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी की आग से झुलसी किशोरी व महिला
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिबरी की आग से झुलसी किशोरी व महिला
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत खजावां गांव में मंगलवार देर शाम एक किशोरी के कपड़े में ढिबरी से आग लग गई। गुहार पर बचाने पहुंची परिवार की सदस्य विमलेश के कपड़े में भी आग पकड़ ली। जब तक आग बुझाई जाती, दोनों गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
खजावां गांव निवासिनी सुमित्रा (16) पुत्री शिवराम मंगलवार देर शाम अचानक ढिबरी की चपेट में आ गई। इससे उसके कपड़े में आग लग गई। गुहार पर परिवार की सदस्य विमलेश (28) पत्नी श्यामलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके कपड़े में भी आग पकड़ लिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। चीखने-चिल्लाने पर परिवारीजनों के साथ-साथ आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में आग बुझाई गई लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। परिवारीजनों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां विमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो