{"_id":"5953efde4f1c1b29228b460c","slug":"149867316214-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के चार और मरीज भर्ती
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटे के भीतर चार और लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत आलापुर निवासी रामबोझ (62) पुत्र रामअधीर को मंगलवार देर शाम अचानक उल्टी व दस्त शुरू हो गया। उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत याकूबपुर गांव निवासी मोहम्मद इसरार (12) पुत्र रोशन अली बुधवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत ककरडिला गांव निवासिनी लालदेई (70) पत्नी गंगाराम को मंगलवार देर रात उल्टी-दस्त शुरू हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा टांडा थाना अंतर्गत इनमियापुर गांव निवासी रामजनम (32) पुत्र जयराम को मंगलवार देर शाम उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो