फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित होकर पलटी शराब लदी ट्रक , दो घायल

अनियंत्रित होकर पलटी शराब लदी ट्रक , दो घायल

Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी शराब लदी ट्रक , दो घायल
वनरोज को बचाने में शराब लदा ट्रक पलटा, दो घायल
विज्ञापन

मेरठ से आजमगढ़ ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। लगभग 60 लाख की शराब लेकर मेरठ से आजमगढ़ जा रहा ट्रक थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भगाही गांव के निकट सोमवार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक पर सवार क्लीनर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से शराब की बोतलें सड़क के किनारे फैल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और कागजातों की पड़ताल की। चालक व ट्रक मालिक के मुताबिक लगभग 35 लाख रुपये की शराब नष्ट हो गयी।

मेरठ के भावनगर से अंग्रेजी शराब की पेटियां लेकर एक ट्रक आजमगढ़ जा रहा था। जब वह बसखारी थाना अंतर्गत रुद्रपुर भगाही गांव स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा, तो अचानक सड़क पर वनरोज आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर आगे जाकर पलट गया। चालक भावनगर थाना अंतर्गत मेदपुर चिनानगर निवासी रिफाकत खान हादसे में बच गया, वहीं उसी गांव का निवासी क्लीनर शराफत अली व एक अन्य मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ बसखारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। ट्रक चालक व मालिक ने बताया कि ट्रक पर 60 लाख रुपये की शराब थी। इसमें से लगभग 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक पलटने से सड़क पर चारों तरफ शराब की बोतलें फैल गईं। मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उधर आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि जांच में कागजात सही पाए गए। 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान प्रतीत हो रहा है, जिसकी समुचित गणना बीमा कंपनी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed