{"_id":"5952b0844f1c1bcf188b464d","slug":"149859140819-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला की मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से महिला की मौत, तीन भर्ती
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से महिला की मौत, तीन भर्ती
अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत हयातगंज निवासी एक महिला को सोमवार सुबह सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला निवासी साधना (25) पत्नी मुन्ना सोमवार सुबह गौशाला में गाय को चारा दे रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी अभय को सोमवार देर शाम खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासिनी तकरीरुलनिशा पत्नी मोहम्मद हारून को सोमवार की सुबह घर की साफ सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर में गौसपुर निवासी बृजलाल को मंगलवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।