फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भट्ठा मजदूर को बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंका नीचे

भट्ठा मजदूर को बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंका नीचे

Fri, 23 Jun 2017 05:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर को बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंका नीचे
मजदूर से 17 हजार रुपए लूटे, चलती ट्रेन से फेंका
विज्ञापन

जीआरपी ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बहन के विवाह में शामिल होने जा रहे भट्ठा मजदूर युवक से बदमाशों ने 17 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना अकबरपुर-जौनपुर रेलमार्ग स्थित जाफरगंज रेलवे के निकट की है। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के खुटहन स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाला 18 वर्षीय युवक बब्लू मुंडा पुत्र रामा मुंडा निवासी रांची छत्तीसगढ़ किसान एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह अकबरपुर-जौनपुर रेलखंड स्थित जाफरगंज स्टेशन के निकट जब ट्रेन पहुंची तो चार बदमाश उसके पास पहुंचे। सीट पर बैठने को लेकर बदमाशों ने उससे वहां से हटने के लिए कहा। इसे लेकर उसका बदमाशों से विवाद हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे डिब्बे में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने डरा धमकाकर उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखा 17 हजार रुपये निकाल लिया और इसके बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने बताया कि जुलाई में उसकी बहन का विवाह है। इसी में शामिल होने के लिए घर जा रहा था। बड़ी मुश्किल से मजदूरी में से उसने 17 हजार रुपये बचाए थे, वह भी बदमाशों ने छीन लिया। उधर अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed