{"_id":"594abfe44f1c1b12498b4831","slug":"14980710474-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज व ईद पर्व को लेकर तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज व ईद पर्व को लेकर तेज हुई तैयारियां
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज व ईद की तैयारियां तेज
मस्जिदों व ईदगाहों की हुई विशेष साफ-सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। पवित्र रमजान माह अंतिम दौर में है। इबादतों का सिलसिला तेज हो गया है। 23 जून को अलविदा व इसके बाद ईद पर्व की विशेष नमाज अदा करने की तैयारियाें ने जोर पकड़ लिया है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई व रंगरोगन के कार्य ने गति पकड़ लिया है। अलविदा की नमाज व ईद पर्व को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि इबादतों का माह पवित्र रमजान माह अब खत्म होने वाला है। इसके साथ ही इबादतों का दौर भी तेज हो गया है। ज्यादातर मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही अब लोगों ने शुक्रवार को अलविदा की नमाज व उसके बाद ईद पर्व की खुशियां मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों को अलविदा व ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर आवश्यक तैयारियां तेज हो गई हैं। विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ रंगरोगन का कार्य भी अंतिम चरणों में है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद कमेटी से जुड़े रजा अनवर ने कहा कि अलविदा व ईद की नमाज के लिए मस्जिद को तैयार किया जा रहा है। पेश इमाम मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने बताया कि अलविदा की नमाज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट जबकि ईद की विशेष नमाज 10 बजे अदा की जाएगी।
फैजाबाद रोड स्थित ईदगाह कमेटी से जुड़े मेराज अय्यूबी व अजमल कुरैशी ने कहा कि ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां पांच हजार से अधिक नमाजी एक साथ ईद की विशेष नमाज अदा कर सकेंगे। पेश इमाम हाफिज शकील अख्तर ने बताया कि ईद की विशेष नमाज सुबह साढ़े नौ बजे अदा की जाएगी। शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलाम मोहम्मद खां ने कहा कि अलविदा व ईद की विशेष नमाज करने को लेकर मस्जिद में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
ईद पर्व को लेकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरे दिन गुलजार हो रहे। ईद के प्रमुख पकवान सेंवई की खरीदारी लोग जमकर कर रहे हैं। अकबरपुर के व्यवसाई अब्दुल अजीज ने बताया कि सेंवई के दाम में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई। बनारसी सेंवई 100 रुपये प्रति किग्रा, रंगूनी 120 रुपये प्रति किग्रा, इमरानी 60 से 80 रुपये प्रति किग्रा, लच्छेदार सेवई 80 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। कपड़ा व्यवसाई मोनू अंसारी ने कहा कि गुजराती व लखनऊ के कुर्तों की मांग अधिक है। 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में कुर्ते बिक रहे हैं। कहा कि वैसे तो बनारसी व लखनऊ की टोपी बिक ही रही है लेकिन कश्मीरी टोपी की मांग अधिक है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 23 जून शुक्रवार को अदा की जाने वाली अलविदा व बाद में विशेष नमाज को सकुशल निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के इर्दगिर्द पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।