{"_id":"594abc384f1c1bbd368b4786","slug":"149807010720-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन के खुली बैठक में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा चयन के खुली बैठक में दो पक्षों में मारपीट
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा चयन की खुली बैठक में जमकर हुई मारपीट
चार घायल, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
भीटी। थाना अंतर्गत टेमा गांव में कोटे के चुनाव के लिए आयोजित बैठक के दौरान दो दावेदारों के पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर एडीओ पंचायत पंकज मोहन मिश्र की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय टेमा में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन हुआ। इसमें दो दावेदार सुनीता सिंह व महिपाल तिवारी आमने-सामने थे। बताया जाता है कि बैठक के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के बजरंग सिंह व दूसरे पक्ष के रमेश तिवारी, सुरेश व विजय तिवारी को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर हंगामे के बाद बैठक स्थगित कर दी गई।