{"_id":"594abc284f1c1b12498b479c","slug":"149807009112-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट से वृद्ध व युवक झुलसे, वृद्ध रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में उतरे करंट से वृद्ध व युवक झुलसे, वृद्ध रेफर
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे में उतरे करंट से दो झुलसे, वृद्ध रेफर
अकबरपुर व मालीपुर थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक वृद्ध व मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहुरपुर गांव में एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मिर्जापुर गांव निवासी राजितराम (65) पुत्र मनीराम बुधवार भोर में खेत की तरफ जा रहा था। गांव के बाहर बिजली के खंभे से उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे खंभे से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहुरपुर गांव निवासी प्रदीप (27) पुत्र लालता बुधवार दोपहर फॉल्ट ठीक करने के लिए खुद ही खंभे पर चढ़ने लगा। इसी दौरान वह करंट की वह चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।