{"_id":"594abc1f4f1c1b4b538b46ba","slug":"14980700822011-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा अध्यक्ष के निरीक्षण में गैरजाहिर मिले 11 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा अध्यक्ष के निरीक्षण में गैरजाहिर मिले 11 कर्मचारी
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरजाहिर मिले नगर पालिका परिषद के 11 कर्मचारी
चेयरमैन ने कार्रवाई के लिए अधिशाषी अधिकारी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विद्युतनगर। नगर पालिका परिषद टांडा के चेयरमैन ने बुधवार सुबह नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कुल 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पालिका अध्यक्ष ने इस मामले में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखा है।
बुधवार सुबह सवा 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, कर अधीक्षक चंद्रशेखर, कर निरीक्षक अभिषेक मौर्य, जलकल लिपिक उदयराज, नजूल लिपिक अरशद जमाल, स्वास्थ्य लिपिक जलील अहमद, लाइटर दिलीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध मोहम्मद हुसैन, जन्म-मृत्यु लिपिक अजीज अहमद, अली अहमद, सेविका शाइस्ता अंजुम व सेविका नीलम सिंह अनुपस्थित मिलीं। चेयरमैन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखा। साथ ही उन्होंने मामले में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा है। कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई सुनिश्चित न हुई तो वे मामले को ऊपर तक पहुंचाएंगे।