फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल

Thu, 22 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन

एक पक्ष के नौ जबकि दूसरे पक्ष के तीन के विरुद्ध केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महरुआ। थाना अंतर्गत मानिकपुर बसाइतपुर गांव में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमूें एक पक्ष के तीन जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के नौ जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मानिकपुर बसाइतपुर गांव निवासी संतोष सिंह व प्रदीप के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। मामले में संतोष के विरुद्ध गत दिवस प्रदीप पक्ष की तरफ से महरुआ थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम संतोष सिंह अपने भांजे अमन के साथ बाइक से महरुआ से घर जा रहा था। आरोप है कि गांव के निकट प्रदीप पक्ष के लोग पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। उन्होंने संतोष को रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर संतोष की पत्नी बृजबाला भी वहां पहुंची। आरोप है कि उसकी पिटाई लाठी-डंडे से कर दी गई। मारपीट में एक पक्ष के संतोष, बृजबाला व अमन जबकि दूसरे पक्ष के प्रदीप व उसकी पत्नी रेनू सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रदीप पक्ष के नौ जबकि संतोष पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed