फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
मार्ग दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर
विज्ञापन

बाइक सवार घायलों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शोएब (25) पुत्र मोहम्मद मुर्तजा मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कमलागंज बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी ओंकार (35) पुत्र घिसियावन बुधवार दोपहर बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन जाने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत जमालापुर गांव निवासिनी आशा देवी (31) पत्नी बलवंत बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत ही तिघरा गांव निवासिनी प्रेमशीला (30) पत्नी सुनील भी बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed