फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट से झुलसे दो किशोर, एक रेफर

करंट से झुलसे दो किशोर, एक रेफर

Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसे दो किशोर, एक रेफर
करंट से झुलसे दो किशोर, एक रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फैजाबाद जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत रामपुर निवासी सभाजीत (12) पुत्र पूर्णमासी सोमवार देर शाम घर के बरामदे में खेल रहा था। इसी बीच उसका हाथ कूलर पर पड़ गया। उसमें करंट उतरने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे कूलर से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

टांडा थाना अन्तर्गत भरहा गांव निवासी आज्ञाराम का (15) वर्षीय पुत्र आर्यन मंगलवार सुबह विद्युत पंखा उठाकर दूसरी जगह रख रहा था। इसी बीच उसमें उतरे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर आए परिवारीजनों ने उसे बचाया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed