{"_id":"5948074f4f1c1ba2708b459c","slug":"149789271915-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन को जा रही श्रद्धालु महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन को जा रही श्रद्धालु महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शन को जा रही श्रद्धालु की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में 4 लोग घायल
जख्मी बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत ब्रम्हधाम का दर्शन करने जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
आजमगढ़ जनपद की पवई निवासिनी शारदा (40) पत्नी नोखईराम सोमवार दोपहर अपने दो पुत्रों के साथ बाइक से जैतपुर थाना अंतर्गत किशुनपुर कबिरहा गांव स्थित ब्रम्हधाम का दर्शन करने जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे सभी ब्रम्हधाम के निकट पहुंचे तो गड्ढा होने के चलते बाइक को झटका लगा जिससे पीछे बैठी शारदा सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले कि वह संभल पाती, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। सांस चलने की उम्मीद में उसे नगपुर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। एसओ एसएन भगत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत माझा कम्हरिया घाट निवासी रामफेर (59) पुत्र नान्हू रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी अरविंद (36) पुत्र खेदू रविवार देर शाम बाइक से सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर जाते समय नेमपुर घाट के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत पंडाटोला निवासी अशोक कुमार (32) पुत्र विजय कुमार सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। इसी जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर बाजार निवासी राजू तिवारी (25) पुत्र जयकिशन रविवार देर शाम बाजार से घर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।