फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निर्माण 74 का, निकाल लिया 127 शौचालय की धनराशि

निर्माण 74 का, निकाल लिया 127 शौचालय की धनराशि

Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निर्माण 74 का, निकाल लिया 127 शौचालय की धनराशि
निर्माण 74 का, निकाल ली 127 शौचालय की रकम
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी
दो वर्ष पुराना मामला होने के बावजूद निर्माण पूर्ण नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत वाजिदपुर गांव में 127 के सापेक्ष 74 प्रसाधन कक्ष का ही निर्माण कराकर 127 शौचालय निर्माण दिखाकर 15 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली गई। शिकायत खंड विकास अधिकारी से हुई तो पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर अब जिला पंचायतराज अधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधान व तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत वाजिदपुर में 127 प्रसाधन कक्ष निर्माण को हरी झंडी दी गई थी। 12 हजार रुपये प्रति प्रसाधन कक्ष निर्माण की दर से कुल 15 लाख 24 हजार रुपये संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दिया गया। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तो शुरुआती दौर से ही निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं। शिकायत हुई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गत दिवस गांव के कुछ लोगों ने शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। शिकायत में कहा गया कि 127 प्रसाधन कक्ष का निर्माण होना था लेकिन 74 शौचालय का ही निर्माण कराया गया। 127 शौचालय निर्माण दिखाकर कुल धनराशि निकाल ली गई। शिकायत की जांच हुई, तो मामला सही पाया गया। इस पर खंड विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंप दी। सोमवार 19 जून को डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत व तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed