{"_id":"59456bba4f1c1b0c1c8b482b","slug":"149772181612-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों के अन्तरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफास, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों के अन्तरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफास, चार गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरों के अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
दो जीप, दो बाइक, पांच किलो गांजा, एक तमंचा व कारतूस बरामद
एसपी ने दिया पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। स्वॉट टीम व मालीपुर पुलिस ने वाहन चोरों के अंतर प्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से चोरी की दो जीप व दो बाइक बरामद कर ली है। कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से पांच किलो गांजा तथा एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
एसपी सुधीर सिंह ने शनिवार को बताया कि सुरागरसी के आधार पर मालीपुर व स्वॉट पुलिस टीम ने शुक्रवार रात सुरहुरपुर पुल के पास घेराबंदी की। दो बाइक पर आ रहे चार लोगों को रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बचते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान आजमगढ़ जनपद के कसहां निवासी संदीप कुमार, बहाउद्दीनपुर निवासी धर्मेन्द्र मौर्य व चन्द्रशेखर तथा वाराणसी के कछवा रोड निवासी दयाशंकर भारती के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर दो बाइक के अलावा दो जीप भी बरामद की। बदमाशों के पास से पांच किलो गांजा, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा चाकू भी बरामद की गई। बदमाशों को मालीपुर थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बाइक व जीप चोरी की है। इन्हें अंबेडकरनगर व आजमगढ़ से चोरी किया गया था। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चोरी के बाद वे सब वाहनों का इंजन व चेचिस नंबर बदल देते हैं। उन गाड़ियों का ही इंजन व चेचिस नंबर प्रयोग में लाया जाता है जो गाड़ियां पुरानी होने या फिर एक्सीडेंट होने के चलते कबाड़ में चली जाती हैं। बताया कि वे सब वाराणसी, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व जौनपुर जिले के अलावा मध्य प्रदेश व बिहार तक गाड़ी की चोरी करते आ रहे हैं।
इनसेट:
बदमाशों का है आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। इनमें से चन्द्रशेखर के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी केस दर्ज होने समेत कई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।