फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पति द्वारा दूसरी शादी करने पर महिला ने मंडप में पहुंचकर किया हंगामा

पति द्वारा दूसरी शादी करने पर महिला ने मंडप में पहुंचकर किया हंगामा

Sat, 17 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
पति द्वारा दूसरी शादी करने पर महिला ने मंडप में पहुंचकर किया हंगामा
पति द्वारा दूसरी शादी करने पर महिला ने मंडप में किया हंगामा
विज्ञापन

जानकारी होते ही रास्ते से ही लौट गया दूल्हा
गांव पहुंचे आधे बाराती भी मौका देखकर खिसके
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरगंज। पति द्वारा चुपके से दूसरी शादी करने की भनक लगते ही पहली पत्नी ने वैवाहिक आयोजन स्थल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। महिला के हंगामे की खबर सजधज के पहुंच रहे दुल्हे को लगी तो रास्ते से ही घर लौट गया। इस बीच मौका देखकर वहां पहुंचे बाराती भी भाग खड़े हुए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में महिला भी घर लौट गई। उधर विवाह न होने से कन्या पक्ष के लोगों में रोना-पीटना मच गया।
जहांगीरगंज थाना अंतर्गत गनपतपुर गांव निवासी ने अपनी पुत्री का विवाह आजमगढ़ जनपद के भरौली गांव निवासी नीलकमल पुत्र इंद्रजीत से तय कर रखी थी। 15 जून गुरुवार को शादी तय हुई। कन्या पक्ष की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। चारों तरफ खुशी का माहौल था। देर शाम आठ बजे तक आधी बारात विभिन्न माध्यमों से पहुंच गई। दूल्हे के पहुंचने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार एक महिला वहां पहुंची। उसके साथ दो बाइक पर सवार चार और भी लोग थे। महिला ने वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि वह नीलकमल की पत्नी है। वर्ष 2009 में उसके साथ विवाह हुआ था। यह विवाह वह नहीं होने देगी। महिला ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी।
विज्ञापन

महिला के हंगामे से मौके पर अफरातफरी मच गई। कन्या पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और जानकारी प्राप्त करने लगे। इस बीच मौका देखकर वहां पहुंचे बाराती एक-एक कर खिसकने लगे। किसी ने जानकारी दूल्हे को दी, तो वह भी रास्ते से ही लौट गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसओ मनबोध तिवारी ने महिला को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि नीलकमल का विवाह वर्ष 2009 में आजमगढ़ के तहबरपुर थाना अन्तर्गत बीबीपुर खुटौली गांव में महिला के साथ हुई थी। छह वर्ष तक साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर थाने में मुकदमा भी चल रहा है। बताया कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर घटना से कन्या पक्ष में रोना-पीटना मच गया। बताया जाता है कि दुल्हन को जानकारी हुई, तो वह सदमे से बेहोश हो गई। बाद में महिला वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed