{"_id":"593d8d4b4f1c1b6c718b458e","slug":"14972061126-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में धारदार हथियार के हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में धारदार हथियार के हमले में युवक घायल
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला
पीड़ित की तहरीर पर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हंसवर। रंजिश में एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत मेढ़ी सुलेमपुर गांव निवासी अखिलेश (20) पुत्र गुलाबचंद्र शनिवार देर शाम बाइक से हंसवर से घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह फैजान का पूरा का गांव के निकट पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। अखिलेश ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने न सिर्फ लाठी-डंडे बल्कि धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। इससे अखिलेश को कई जगहों पर चोटें आईं। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ त्रिभुवन प्रसाद वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। आवश्यक छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि तीन पहले मेढ़ी सुलेमपुर गांव में अखिलेश के एक रिश्तेदार के वहां वैवाहिक आयोजन था। इसी बीच फैजान का पूरा गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। यूपी 100 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।