फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

भूमि विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

Mon, 12 Jun 2017 04:04 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

एकजुट हुए ग्रामीणों ने जमकर की पत्थरबाजी, केस दर्ज, आठ आरोपी गिरफ्तार
तहसीलदार व एसओ की मौजूदगी में हमलावर हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चाड़ीपुर गांव में रविवार पूर्वाह्न भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने राजस्व टीम की तहरीर पर एक पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गिरफ्तार पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
चाड़ीपुर गांव निवासी रमाकांत पुत्र खेमराज व ओमप्रकाश पुत्र विशेष्वरलाल का गांव के ही प्रभाकर पुत्र रामजीत से लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। बताया जाता है कि रविवार को प्रभाकर पक्ष दीवार का निर्माण करा रहा था। शिकायत पर तहसीलदार मधुसूदन आर्य व थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर दलबल के साथ घूर-गड्ढे व रास्ते की पैमाइश करने पहुंचे। पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष मौके पर जुट गए। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। बीचबचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पत्थरबाजी में एसआई उपेंद्र कुमार, सिपाही जितिन सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। साथ ही एक पक्ष के 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की तहरीर पर रमाकांत पक्ष के अनिल, रोहन, शैलेश, निर्मला, सोनी, सविता व प्रभावती समेत आठ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रमाकांत पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा गया कि पुलिस मिलीभगत कर दीवार का निर्माण करा रही है जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। कहा कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी जाएगी।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव या हमले जैसी किसी हरकत पर कठोरतम कार्रवाई तय होगी। इस प्रकरण में भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed