फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जलनिकासी के विवाद में सगी बहनों को पीटा, एक ट्रॉमा रेफर

जलनिकासी के विवाद में सगी बहनों को पीटा, एक ट्रॉमा रेफर

Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जलनिकासी के विवाद में सगी बहनों को पीटा, एक ट्रॉमा रेफर
जलनिकासी के विवाद में सगी बहनों को पीटा, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के पैकोलिया गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत पैकोलिया गांव में बुधवार सुबह जलनिकासी के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पैकोलिया गांव निवासी पुरुषोत्तम व रामउजागिर के बीच लंबे समय से नाली का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। बताया जाता है कि बुधवार सुबह पुरुषोत्तम व परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने चले गए। घर में उसकी दो पुत्रियां अनीता पटेल (10) व अंशिका (15) ही थीं। आरोप है कि विपक्षी पुरुषोत्तम के घर के सामने से पानी निकाल रहे थे। अंशिका ने इसका विरोध किया तो आरोप के अनुसार एकजुट हुए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर उसे बचाने पहुंची छोटी बहन अनीता की भी पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। इस बीच परिवारीजन भी घर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए अनीता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed