{"_id":"597f673b4f1c1b452b8b48e7","slug":"1400-solar-lights-will-take-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"1400 सोलर लाइटों से जगमग होंगे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1400 सोलर लाइटों से जगमग होंगे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जल्द ही 1400 सोलर लाइटें मिलेंगी। उनकी दूधिया रोशनी से शहर इलाके के साथ गांव तक जगमग होंगे। अटल ज्योति योजना के तहत सोलर लाइटें लगाने के लिए सरकार ने 2 करोड़ 29 लाख 96 हजार रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 57 लाख 49 हजार की धनराशि भेज है। यह कार्य संबंधित संस्थाओं को अगली 4 जनवरी तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन
जिले में मार्ग प्रकाश व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। जिला मुख्यालय की कई सड़कों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। कई गांवों का विद्युतीकरण तक नहीं हो सका है। ऐसे में गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। इस समस्या को देखते केन्द्र सरकार ने अटल ज्योति योजना शुरुआत की है। जिले को इस योजना का जल्द ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसके लिए स्थानीय सांसद हरिओम पाण्डेय ने भी पहल की। योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल्द ही 1400 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य के लिए शासन से डीएम को पत्र भेजा गया है। विभाग ने आवश्यक लाइटें लगाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। विभाग के मुताबिक इस कार्य के लिए शासन ने 2 करोड़ 96 लाख 400 रुपये स्वीकृत करने के साथ प्रथम किस्त के रूप में 57 लाख 49 हजार रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
कार्य को आगामी 4 जनवरी तक पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया जिसके बाद शहर से लेकर कई ग्रामीण इलाके सोलर लाइटों से जगमग होंगे। इस योजना को क्रियान्वित कराने को सांसद निधि से 25 प्रतिशत धनराशि दी जाएगी। 75 प्रतिशत धनराशि शासन उपलब्ध कराएगा।
सोलर लाइट की देखरेख के लिए एक एजेंसी नामित की जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। सीडीओ ओपी आर्य ने बताया कि सोलर लाइटें लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।