{"_id":"573cb0054f1c1bb11fac72a5","slug":"14-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में 14 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
इलित्फातगंज केदारनगर मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों से भरी एसयूवी इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज बाजार के निकट बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जाकर पलट गई। इससे उसमें सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी को सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद अकबरपुर से एसयूवी से कुछ लोग अलीगंज थाना अंतर्गत एनटीपीसी में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे सभी इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज बाजार के निकट पहुंचे तो इसी दौरान वाहन बेकाबू हो गया।
विज्ञापन
जब तक चालक नियंत्रित करता, एसयूवी सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मीरापुर निवासी अरविंद वर्मा (32) पुत्र सभाजीत, सुनील (30), कल्लू (31) व शंभू (28) घायल हो गए। मौके पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत खानशाह सुलेमपुर गांव निवासी बद्री (60) पुत्र रामभरोस मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इसी थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी संजय (35) पुत्र कमला मंगलावर देर शाम बाइक से बस स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहे के निकट अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत दौलतपुर निवासी मोहम्मद हयात की सात वर्षीय पुत्री शहजल मंगलवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भुवनपुर गांव निवासी श्रवण (22) पुत्र त्रिलोकी मंगलवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से गांव जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत दुल्लापुर गांव निवासी रामकरन (35) पुत्र निनकऊ मंगलवार देर शाम बाइक से महरुआ जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासी प्रमोद (70) पुत्र बृजलाल मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टड़वा निवासी शुभम (18) पुत्र बलेश्वर बुधवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडोरिया गांव निवासी इंदर (25) पुत्र सुरेंद्र व शशिकला (28) पत्नी अरविंद एक ही बाइक से बसखारी जाते समय शुकुलबाजार के निकट वैन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत डांड़ी निवासी गिरधारी (35) पुत्र नंदलाल बुधवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।