फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   14 health sub-centres are ready, operations will begin soon

Ambedkar Nagar News: 14 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन

Wed, 27 Nov 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 health sub-centres are ready, operations will begin soon
स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रतापीपुर।
अंबेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सवा चार करोड़ की लागत से बन कर तैयार 14 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इससे 70 हजार की आबादी को नजदीक ही इलाज की सुविधा मिलने लगेगी ।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके, इसके लिए वर्ष 2023-24 में 15 वें वित्त आयोग के तहत 21 स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण का निर्णय हुआ ।भवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण श्रम विकास एंव सहकारी संघ को दी। बीते दिनों कार्यदायी संस्था ने लगभग सभी भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। इनमें से 14 में बिजली सहित अन्य जरूरी कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। इनके हैंडओवर के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक 14 भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद उपकेंद्र के संचालन की प्रक्रिया को शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार एक उपकेंद्र के संचालन से लगभग पांच हजार की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका शुरू होगा संचालन
सीएमओ कार्यालय के अनुसार स्वास्थ्य उप केंद्र कसेरूआ, प्रतापीपुर, बसंतपुर , महारमपुर, ऐनवा, बेलऊआ बरियार, दरगाह शाह रमजान, पीताम्बरपुर, ताजपुर , पिपरी चंदौली , पुन्थर, देईपुर व बेलापरसा का निर्माण पूरा किया जा चुका है। यहां पर बिजली व अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब इन्हें हैंडओवर किया जाएगा, जिससे मरीजों को यहां इलाज का लाभ मिल सके।

जल्द होगा हैंडओवर
कार्यदायी संस्था ने 14 स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली है। इनके हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। इनका जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शेष भवन में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है।
-रामचंद्र प्रजापति, सहायक अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed