{"_id":"606b480d8ebc3ee61f0598c2","slug":"13220-employees-will-play-the-responsibility-of-election-ambedkar-nagar-news-lko5728404194","type":"story","status":"publish","title_hn":"13220 कर्मचारी निभाएंगे चुनाव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13220 कर्मचारी निभाएंगे चुनाव की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के 13041 पदों के लिए होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी 13220 कर्मचारियों पर होगी। सभी पदों के लिए एक साथ होने वाले मतदान के लिए कुल 2754 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 11 हजार 16 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 2204 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पंचायत सदस्य के 41, ग्राम प्रधान के 9222, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 व ग्राम पंचायत सदस्य के 11 हजार 78 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जिले में शुरू होने वाली है। 17 व 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी दावेदारों ने तेज कर दी है। इस बीच 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती किए जाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुल 13 हजार 41 पदों के लिए जिले में कुल 952 मतदान केंद्र, जबकि 2454 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 13220 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 2754 बूथों पर कुल 11 हजार 16 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जबकि 2204 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। एक बूथ पर चार कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसमें एक पीठासीन अधिकारी होगा, जबकि एक मतदान प्रथम, एक मतदान द्वितीय व एक मतदान तृतीय अधिकारी शामिल होंगे।