फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   132 candidates left the D.El.Ed exam

132 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
132 candidates left the D.El.Ed exam
अंबेडकरनगर। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर चल रही डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 132 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में कुल 2 हजार 38 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना था, जबकि परीक्षा में 1906 परीक्षार्थी मौजूद रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर डीएलएड परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

डायट के लिपिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रामदेव जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 739 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। यहां पर 677 परीक्षार्थी उपस्थित थे। 62 परीक्षार्थी परीक्षा देने नही पहुंचे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में 238 के सापेक्ष 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां पर कुल पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 411 के सापेक्ष 388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

यहां पर 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसके अलावा संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में पंजीकृत 650 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 608 ने परीक्षा दी। यहां पर कुल 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। बताया कि सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर 2 हजार 38 परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था, लेकिन 132 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 1906 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed