{"_id":"5ffde3a58ebc3e3095671540","slug":"13-youth-donated-blood-in-medical-college-ambedkar-nagar-news-lko559542038","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में 13 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में 13 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 18 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद 13 युवाओं ने रक्तदान किया।
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में यूथ आइकॉन प्रवीण ने युवाओं को संबोधित किया। कहा कि समाज में बेहतरी, आपसी भाईचारा को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। रक्तदान शिविर में युवक मंगल दल ब्राहिमपुर कुशमा, प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने योगदान दिया।
इसमें विनोद कुमार तिवारी, मनोज त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, पवन सोनी, अमित तिवारी, ज्ञानचंद्र, रजत मौर्य, प्रवीण कुमार, अविनाश गुप्त, आलोक कुमार, रविंद्र राजभर, रवि कुमार सिंह व राजेंद्र वर्मा आदि ने रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने में ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव मंगेश मन, अविनाश, अजय सिंह, दीपक नाग, नवीन दीक्षित, राजकुमार आदि ने सहयोग किया।