फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1297 Vaccine applied to Corona warriors

1297 कोरोना योद्धाओं को लगाया गया टीका

Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
1297 Vaccine applied to Corona warriors
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद खुशी का इजहार करते चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार को जिले के 12 केंद्रों के 28 बूथों पर टीका लगाया गया। इस दौरान 3193 कोरोना योद्धाओं के सापेक्ष 1297 को कोरोना प्रोटोकाल के बीच टीका लगा। इस चरण में चार केंद्र के चार बूथों पर पूर्व में दी गई डोज के बाद सोमवार को चले महाअभियान में दूसरी डोज भी दी गई। वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

देश को कोरोना मुक्त करने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 16 जनवरी से प्रारंभ हुआ वैक्सीनेशन का कार्य अलग-अलग चरणों से होता हुआ 15 फरवरी तक पहुंच गया। सोमवार को जिले 12 केंद्रों में बनाए गए 28 बूथों पर वैक्सीन कोरोना योद्धाओं को लगाई गई। सीएमओ कार्यालय के अनुसार संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुुर अकबरपुर के 2 बूथों पर 280 कोरोना योद्धाओं की तुलना में 140, जिला अस्पताल के 4 बूथ पर 454 की तुलना में 141 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। इसी प्रकार से रमा मल्टी सिटी नर्सिंगहोम के 1 केंद्र पर 111 की तुलना में 24 , सीएचसी बसखारी के 3 केंद्र पर 368 की तुलना में 92 , सीएचसी भीटी के 3 बूथ पर 284 की तुलना में 74 कर्मियों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी जहांगीरगंज के 1 बूथ पर 127 की तुलना में 116, सीएचसी जलालपुर के 3 बूथ पर 281 की तुलना में 130 , सीएचसी कटेहरी के 2 बूथ पर 248 की तुलना में 127, पीएचसी रामनगर के 2 बूथ पर 256 की तुलना में 101, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 2 बूथ पर 171 की तुलना में 88, सीएचसी टांडा के 3 बूथ पर 309 की तुलना में 143 व सीएचसी भियांव के 2 बूथ पर 300 की तुलना में 121 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल, सीएचसी बसखारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व सीएचसी टांडा के 1-1 बूथ पर उन कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज दी गई, जिन्हें पूर्व में चले चरणों में टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचारु रूप से चला अभियान
सोमवार को चले अभियान में 3193 कोरोना योद्धाओं के सापेक्ष 1297 को टीका लगा। वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए सभी बूथों पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। सभी बूथों पर सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चला।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed