{"_id":"60b27ddd8ebc3ea5dd03b04f","slug":"1280-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko5801314192","type":"story","status":"publish","title_hn":"1280 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1280 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच शनिवार को जिले के 30 केंद्रों के 32 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान लगभग 1280 नागरिकों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। हालांकि 3200 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को जड़ से उखाड़ने के लिए शत-प्रतिशत टीका लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
जिले में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण लगातार जारी है। ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। इस बीच शनिवार को खराब मौसम के बीच नागरिकों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 30 केंद्रों के 32 बूथों पर वैक्सीनेशन अभियान चला। इसमें कुल 3200 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 1280 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में कोई बाधा न हो, इसके लिए कुल 160 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ खुद को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।