फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   125 players of the district attended the award ceremony

सम्मान समारोह में शामिल हुए जिले के 125 खिलाड़ी

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
125 players of the district attended the award ceremony
अंबेडकरनगर के खेल स्टेडियम में रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों को दिए गए निर्देश। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के सम्मान में गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिले के 125 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने रोडवेज बसों को झंडी दिखा कर खिलाड़ियों को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार का यह कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखा कर खेल क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने को प्रोत्साहन मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके खिलाड़ियों से मिलने के बाद उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वह भी उनकी तरह बनने व देश का नाम रोशन करने के लिए संकल्पबद्ध होंगे। उन्होंने जिले से जा रहे सभी 125 खिलाडिय़ों से कुछ न कुछ सीख लेकर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले से कुल 125 खिलाड़ी जा रहे हैं। इसमें युवक मंगल दल के 25 युवा, महिला मंगल दल से 25 युवतियां व 75 खिलाड़ी शामिल हैं। इस मौके पर सीडीओ, एडीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed