फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   125 Kanshiram houses will be repaired with Rs 38 lakhs

Ambedkar Nagar News: 38 लाख से होगी 125 कांशीराम आवास की मरम्मत

Fri, 06 Oct 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
125 Kanshiram houses will be repaired with Rs 38 lakhs
अंबेडकरनगर के टांडा ​स्थित कांशीराम काॅलोनी। -संवाद
कम किराए पर होगा आवंटन, बेरोजगारों के लिए दुरुस्त कराई जाएंगी 12 दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका क्षेत्र टांडा के सिकंदराबाद स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के 125 आवासों की नए सिरे से 38 लाख की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद इन आवास को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम किराए पर आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर स्थित लगभग 12 दुकानों को भी दुरुस्त कर बेरोजगारों को आवंटित किया जाएगा।
लगभग डेढ़ दशक पहले बसपा शासनकाल में सिकंदराबाद स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी का निर्माण हुआ था। इसमें कुल 552 आवास बनाए गए। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा 427 आवास को पात्रों को आवंटित किया गया। 125 आवास का आवंटन अब तक नहीं हो सका। देखरेख के अभाव में संबंधित आवास अत्यंत जर्जर हो गए। न सिर्फ जगह जगह से प्लास्टर उखड़ गए बल्कि पेयजल व प्रकाश के उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन

बीते दिनों डूडा व नगर पालिका टांडा की संयुक्त टीम ने टांडा व जलालपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी का सर्वे किया। इसमें टांडा में 125 जबकि जलालपुर में 350 आवास ऐसे मिले जिनका आवंटन नहीं हुआ। इस बीच नगर विकास निदेशालय ने प्रथम चरण में टांडा के 125 आवास की मरम्मत कर उन्हें पात्रों को आवंटित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा कार्यालय के अनुसार 38 लाख 29 हजार 600 रुपये की लागत से सभी 125 आवास व परिसर में ही मौजूद लगभग एक दर्जन दुकानों की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा कराया जाएगा। इसके बाद किफायती दर पर आवास का आवंटन आर्थिक रूप से कमजोरों में किया जाएगा।



शीघ्र शुरू होगा काम
प्रथम चरण में टांडा कांशीराम आवास कालोनी के 125 आवास की मरम्मत होगी। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जलालपुर कांशीराम के आवास की मरम्मत होगी।
-बीना सिंह, प्रभारी अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed