{"_id":"67b08cff06ac40962804fcf7","slug":"124-couples-took-rounds-amid-vedic-chanting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129583-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 124 जोड़ों ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 124 जोड़ों ने लिए फेरे
Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में नए जोड़े को विवाह का प्रमाण पत्र देते एमएलसी हरिओम पांडेय व अन्य अधिकारी।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड भियांव क्षेत्र के ग्राम बंदीपुर में तमसा नदी के किनारे जगरदेव बाबा आश्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 124 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज के मध्य संपन्न हुआ।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह विशेष रूप से अत्यंत गरीब परिवारों की मदद के लिए चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हर योजना की समीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर कुल पंजीकृत 131 जोड़ों के मुकाबले 124 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामा। इस मौके पर योजना के तहत उपलब्ध कराए गए उपहार के अलावा बीडीओ भियांव अंजली भारतीय की ओर से अतिथियों से एक-एक पौधा सभी जोड़ों को भेंट कराया गया।
बीडीओ ने अपील की कि सभी लोग इस पौधे को रोपकर इसे नियमित देखभाल करें। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक अनिल सिंह, सहायक विकास अधिकारी विशाल यादव, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, राम, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह मौजूद रहे।