फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 station in-charge including three Kotwals from here to there

तीन कोतवाल समेत 12 थाना प्रभारी इधर से उधर

Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
12 station in-charge including three Kotwals from here to there
अंबेडकरनगर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने 12 कोतवाली/थाना प्रभारियों व दो उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। एसपी ने तत्काल सभी को अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया जाता है।
विज्ञापन

एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बीती देर शाम कोतवाली/थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा को भीटी की जिम्मेदारी दी गई, जबकि भीटी में तैनात कोतवाल संजय पांडेय को जलालपुर कोतवाल बनाया। जलालपुर के कोतवाल अमित प्रताप सिंह को टांडा का कोतवाल बनाया गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र को आलापुर, आलापुर एसओ रहे राय साहब द्विवेदी को डीसीआरबी, डीसीआरबी प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र को बसखारी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसओ बसखारी रहे श्रीनिवास पांडेय को जहांगीरगंज थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज एसओ शंभूनाथ को अलीगंज, नागेंद्र सरोज को राजेसुल्तानपुर, विजय प्रताप तिवारी को बेवाना, एसपी पीआरओ अभय कुमार को हंसवर, टांडा में तैनात दरोगा चंद्रभान सिंह यादव को एसपी पीआरओ बनाया गया है। बेवाना थानाध्यक्ष रहे पंडित त्रिपाठी को आईजीआरएस एवं शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया।

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए ही थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल हुआ है। आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे। यदि जिन क्षेत्रों से थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों के कार्यों का फीडबैक बेहतर नहीं आएगा, उन्हें पुलिस कार्यालय से संबद्ध करने या फिर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed