फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 roads will be constructed with ten crores

दस करोड़ से होगा 12 सड़कों का निर्माण

Wed, 07 Sep 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 roads will be constructed with ten crores
अंबेडकरनगर। जिले में 12 मार्गों को लगभग 10 करोड़ की लागत से पिच किया जाएगा। पूर्व सांसद व एएमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर नाबार्ड योजना से इसका निर्माण होगा। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय जिले में पिच मार्गों का जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रस्ताव के आधार पर अब भियांव से नसीरपुर संपर्क मार्ग, गोपरी चांदपुर से सिहींपुर संपर्क मार्ग, शिवपाल भिटारी से पाल बस्ती मार्ग, जिवली रामगढ़ से टेकीपुर अंगाराघाट होते हुए पक्खनपुर अहिरौली मार्ग, आलापुर हरिजन बस्ती, बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग से हथिनाराज जंगला चौहान बस्ती, खलगवा से पटेलनगर, साबुकपुर जहांगीरगंज रजवाहा से ऊचऊचा संपर्क मार्ग, टांडा हंसवर मुख्य मार्ग के पुलिया नंबर छह से हरनीडीह हरिजन बस्ती, गोहिला प्रजापति पुरवा, सुगौटी से गौरा, चंदैनी खजावां मार्ग से भरतपुर गिरंट से चौहान बस्ती तक के मार्ग को पिच कराने के लिए नाबार्ड योजना में अनुमोदन हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया कि इन मार्गों के पिच हो जाने से करीब 30 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि शासन से जल्द ही इन मार्गों के निर्माण को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed