फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 quintal rotten rice given to the kotedar

कोटेदार को दे दिया 12 क्विंटल सड़ा चावल

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 quintal rotten rice given to the kotedar
महरुआ (अंबेडकरनगर)। गरीबों को वितरित करने के लिए आया राशन गुणवत्ता विहीन निकला है। कटेहरी गोदाम से आदमपुर तिंदौली के कोटेदार को जो राशन मिला, वह अत्यंत घटिया था। कोटेदार को कुल 12 क्विंटल चावल ऐसा मिला, जो मानक विहीन था। उपभोक्ताओं ने संबंधित चावल लेने से मना कर दिया। कोटेदार ने इसकी शिकायत गोदाम के कर्मचारियों से की तो उन्होंने किसी तरह काम चला लेने को कहा। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ते ही जिला पूर्ति अधिकारी शुक्रवार को कोटे की दुकान पर पहुंचे और तत्काल सभी 12 क्विंटल चावल को दुकान से उठवा लिया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अधिकारियों में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आदमपुर तिंदौली के कोटे की दुकान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में कटेहरी सरकारी गोदाम से कोटे को उपलब्ध कराए गए चावल की गुणवत्ता हद दर्जे तक खराब दिखी। एक व्यक्ति कोटे की दुकान में रखी बोरी से परखी लगाकर चावल निकालता दिखा। बोरी से निकल रहा अधिकांश चावल सड़ चुका था, जो किसी भी दशा में उपयोग के लायक नहीं था। कोटेदार हरीराम के मुताबिक उन्होंने 3 अप्रैल को कटेहरी के खाद्य गोदाम से 69 क्विंटल 85 किलो राशन की उठान की थी। इसमें 56 बोरी यानि 28 क्विंटल चावल था। बताया कि दुकान पर लाने के बाद राशन का वितरण शुरू किया।
विज्ञापन

पहले दिन 15 बोरी चावल खराब निकला, जिसे उपभोक्ताओं ने लेने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत कटेहरी गोदाम पर तैनात कर्मचारी से की, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने जब अगले दिन राशन का वितरण शुरू किया तो 9 बोरी चावल और खराब निकला। इसकी भी जानकारी उन्होंने गोदाम कर्मचारियों को दी, लेकिन उन्हें किसी तरह उसका वितरण करने की सलाह दे दी गई। उपभोक्ताओं ने राशन लेने से ही मना कर दिया और नाराजगी भी जतायी। इस बीच किसी उपभोक्ता ने दुकान पर रखे सड़े हुए चावल को बोरी से निकालते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। तीन दिन से जिस गुण्वत्ता विहीन चावल का वितरण करने के लिए कोटेदार पर दबाव बनाया जा रहा था, वह चावल कुछ ही देर में कोटे की दुकान से उठा लिया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार शुक्रवार को टीम के साथ सरकारी गल्ले की दुकान आदमपुर तिंदौली पहुंचे। उन्होंने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि खराब मिले चावल को तत्काल दुकान से हटवाया जाए। कहा कि किसी भी दशा में खराब गुणवत्ता के राशन का वितरण नहीं होगा। कोटेदार से कहा कि जल्द दूसरे चावल की उठान कर उसका वितरण सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी आरएमओ को लिखा पत्र
शिकायत सामने आने पर मैंने मौके पर पहुंचकर कोटे की दुकान का जायजा लिया गया। खराब मिले चावल को वापस करा दिया है। जल्द ही कोटेदार को गुणवत्तापूर्ण चावल उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही डिप्टी आरएमओ को पत्र भी लिखा जा रहा है कि शाहगंज से राशन उठान के दौरान विशेष एहतियात बरता जाए। कोटेदारों को गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जाए।
-राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed