फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 Lekhpals Suspended

कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 लेखपाल हुए निलंबित

Thu, 19 Dec 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 Lekhpals Suspended
अंबेडकरनगर। शासन की सख्ती के बावजूद हड़ताल पर डटे लेखपालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र में रिपोर्ट लगाने में लापरवाही बरतने के मामले में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष समेत 12 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। जलालपुर में भी पांच लेखपालों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बावजूद लेखपाल हड़ताल पर डटे हुए हैं। इससे आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके अलावा अन्य कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की समस्या व रिपोर्ट लगाने में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने अब लेखपालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने अकबरपुर तहसील संगठन मंत्री रामशेष वर्मा व उमापति उपाध्याय को निलंबित कर दिया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र में लापरवाही के मामले में एसडीएम भीटी देवीदयाल वर्मा ने जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद सलीम व संगठन मंत्री राजेश को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर एसडीएम भरतलाल सरोज ने बताया कि रामसिधार, अनिल वर्मा, रमेश कननौजिया, मनोहरलाल मौर्य व त्रिपुरारीलाल नायक को लापरवाही बरते जाने पर निलंबित कर दिया। टांडा तहसीलदार के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल जयदेव पाण्डेय व सुभाष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जलालपुर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच पदाधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई तैयार की जा रही है। उधर, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे ने निलंबन की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से लेखपाल अपने कदम पीछे हटाने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed