फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   117 projects uploaded on the portal, 68 approved

Ambedkar Nagar News: 117 परियोजनाएं पोर्टल पर अपलोड, 68 को मिली स्वीकृति

Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
117 projects uploaded on the portal, 68 approved
अंबेडकरनगर। जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने की।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ने जानकारी दी कि ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस कंपनी द्वारा अब तक 117 परियोजनाएं पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं, जिनमें से 68 को जल निगम की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। स्वीकृत परियोजनाओं में से 47 योजनाएं डीपीआरओ को भेजी गईं, जिनमें से 43 को अंतिम स्वीकृति भी मिल गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में कुल 571 शिरोपरी जलाशयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से अब तक 182 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सीडीओ ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जनजीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के सिद्धांतों पर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed