फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1140 warriors vaccinated to beat Corona

जिले के 13 बूथों पर लगा 1140 कोरोना योद्घाओं को टीका

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
1140 warriors vaccinated to beat Corona
अंबेडकरनगर के टांडा में कोविड टीका लगवाते एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वैक्सीनेशन के छठे चरण में शुक्रवार को जिले के 8 केंद्रों के 13 बूथों पर टीकाकरण का कार्य चला। सभी बूथों पर कुल 1511 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। शाम पांच बजे जब टीकाकरण का कार्य समाप्त हुआ तो 1140 कोरोना योद्धाओं को टीका लग चुका था। शुक्रवार को चले अभियान में जिला अस्पताल में पहुंचकर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने टीका लगवाया। टीकाकरण कार्य कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। 16, 22, 28 व 29 जनवरी तथा 4 फरवरी को चले अभियान के बाद पांच फरवरी को वैक्सीनेशन का छठवां चरण चला। 4 फरवरी को 10 केंद्र के 18 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला था, जबकि शुक्रवार को छठे चरण में जिले के 8 केंद्रों के 13 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। 4 फरवरी को पांचवें चरण में 2181 की तुलना में 1496 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा था। शुक्रवार को कुल 1511 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसके लिए जिला अस्पताल में 3, सीएचसी टांडा व एनटीपीसी में 1-1, सीएचसी बसखारी में 1, सीएचसी जलालपुर में 3, सीएचसी कटेहरी में 1, पीएचसी रामनगर में 2, सीएचसी भीटी में 1 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

खराब हुए मौसम के बावजूद शुक्रवार को लगभग सभी बूथों पर सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हो गया। टीका लगवाने के लिए आने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। शाम 5 बजे जब वैक्सीनेशन का कार्य समाप्त हुआ, तो 1140 कोरोना योद्धाओं को टीका लग चुका था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में 245, सीएचसी टांडा व एनटीपीसी में 205, सीएचसी बसखारी में 35, सीएचसी जलालपुर में 278, सीएचसी कटेहरी में 96, सीएचसी भीटी में 110, पीएचसी रामनगर में 171 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। इस बीच जिला अस्पताल में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने पहुंचकर टीका लगवाया और इस महाअभियान को सफल बनाने व कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed