फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1069 left madrassa board exam

Ambedkar Nagar News: 1069 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड परीक्षा

Thu, 18 May 2023 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
1069 left madrassa board exam
अंबेडकरनगर। जिले में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को 15 केंद्रों पर 1069 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। 3165 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 2096 परीक्षार्थी संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस बीच परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सघन जांच की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और कक्षों में पहुंचकर भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए की जा रही सख्ती का नतीजा है कि मदरसा बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दो पालियों में 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1069 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 2096 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। परीक्षा में कुल 3165 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में मौलवी व मुंशी की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1685 पंजीकृत अभ्यर्थी थे। 1020 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 665 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में आलम, कामिल व फाजिल की परीक्षा हुई। इसमें 1480 अभ्यर्थियों में 1076 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 404 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed