{"_id":"97411ac318e59244cbf49326e266f5f1","slug":"1044-condidats-submited-the-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 1044 ने दाखिल किए परचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 1044 ने दाखिल किए परचे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 908 परचे दाखिल किए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में 13 पदों के लिए कुल 113 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
संबंधित ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 323 पदों के लिए कुल 931 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। पहले दिन नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे। प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस बल की तैनाती की गई प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन स्थल तक जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी विकास खंडों में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। दो दिनों तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सुबह से ही प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य कलक्ट्रेट स्थित अपर न्यायालय कक्ष संख्या 31 में कराया गया। नामांकन का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होना था, लेकिन समय से काफी पहले ही कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए।
प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 113 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें रामनगर विकास खंड के पांच पदों के लिए 72, जहांगीरगंज विकास खंड के चार पदों के के लिए 24 और व बसखारी विकास खंड के चार पदों के लिए के 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालयों पर भी सुबह से ही भारी गहमागहमी रही। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पहले दिन 105 पदों के लिए कुल 258 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार 103 पदों के लिए कुल 301 ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए यहां सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक में 115 पद के सापेक्ष कुल 372 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि पहले दिन जिला पंचायत के कुल 113 प्रत्याशियों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 931 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार को जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में हुए नामांकन के दौरान प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को अपने साथ मात्र एक प्रस्तावक लेकर ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। सभी प्रत्याशियों को जिला अस्पताल के समक्ष कलक्ट्रेट के गेट से प्रवेश दिया गया, जबकि उनकी निकासी डा. अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कलक्ट्रेट के गेट से की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग की गई थी। उधर जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी ब्लाक कार्यालयों पर बीडीसी सदस्यों के नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।