फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   104 more people found Corona positive

104 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 20 Apr 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
104 more people found Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 710 हो गई है। इस बीच मंगलवार को 100 से अधिक कोरोना संक्रमितों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही उसे सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। उधर, मंगलवार को टांडा तहसील क्षेत्र में एक शिक्षक की कोरोना से मौत होने की खबर है। हालांकि सीएमओ कार्यालय ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 710 हो गई है। इस बीच जिन क्षेत्रों में मंगलवार को कोरोना संक्रमित सामने आए, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 710 हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन करें। उधर, मंगलवार को टांडा तहसील क्षेत्र में एक शिक्षक के कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने की खबर है। हालांकि सीएमओ कार्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed