फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   104 deaths in four months, 16,500 challans... still rules are being broken

Ambedkar Nagar News: चार माह में 104 मौत, 16,500 चालान...फिर भी टूट रहे नियम

Fri, 16 May 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
104 deaths in four months, 16,500 challans... still rules are being broken
 बिना हेलमेट के बाइक चलाने और चार लोगों के बैठे होने पर बाइक का चालान करता यातायात सिपाही।
अंबेडकरनगर। जिले में हर माह औसतन 26 लोगाें की सड़क हादसे में जान जा रही है। जनवरी से लेकर अब तक 16,500 लोगों के पुलिस चालान काट चुकी है, फिर भी यातायात नियमों का पालन करना कोई जरूरी नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक तीन सवारियां लेकर दौड़ रहे हैं और हेलमेट तक नहीं लगा रहे। वहीं, बड़े वाहन तेज गति से दौड़ रहे हैं। न तो लोगों को अपनी जान की चिंता है और न ही दूसरों की। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी से अप्रैल तक 145 हादसे हुए और 104 लोगों की मौत हो गई, जबकि 85 लोग घायल हुए हैं। अप्रैल में 5817 चालान हुए, जिनमें से 3357 चालान हेलमेट न लगाने को लेकर काटे गए।
विज्ञापन

2024 में जिले में 340 हादसे हुए हैं, जिनमें 200 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 घायल हुए हैं। यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस सख्ती कर रही है। हर माह बड़ी संख्या में किए जा रहे वाहनों के चालानों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही हर महीने लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। हालांकि यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद सड़क पर नियमों का पालन दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों को लेकर जागरूकता का अभाव कहें या फिर नियमों का उल्लंघन करने की आदत, लोग हेलमेट तक लगाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। यातायात पुलिस की कार्रवाई की जद में आने वालों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संख्या बिना हेलमेट दो पहिया वाहन दौड़ाने वालों की ही है। बीते साल एक लाख से अधिक लोगों का चालान हुआ था, जिनमें से 40 हजार लोग बिना हेलमेट वाले शामिल थे। इसके बाद भी सड़क पर यातायात नियम तार तार हो रहे हैं।

-----
माह-बिना हेलमेट-बिना फिटनेस-बिना लाइसेंंस-तीन सवारी-बिना सीट बेल्ट-नो पार्किंग
जनवरी- 607- 73- 186- 65- 904- 259
फरवरी- 400- 52- 129 -19 -535 -100
मार्च- 1639 -130 -249 -88 -779 -229
अप्रैल -3357 -178 -479 -98 -564 -401
मई -726 -35 -70 -18 -212 -71
नोट: मई के आंकड़े 15 मई तक हैं।
-----

वर्जन-
लगातार हो रही है कार्रवाई
सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 15 मई तक बिना हेलमेट के 726, तीन सवारी बैठाने पर 184 और बिना सीटबेल्ट के 18 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सड़क पर नियम तोड़ने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
जयबहादुर यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed