{"_id":"698a2aba03e5ded142018854","slug":"1039-students-appeared-for-the-madrasa-board-examination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-150423-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1039 विद्यार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1039 विद्यार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाएं सोमवार से जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन कुल पंजीकृत 1384 परीक्षार्थियों में से 1039 उपस्थित रहे, जबकि 345 अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं।
पहली पाली में मुंशी की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में मौलवी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न हुई।
दोनों पालियों में धर्मशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया। पहली पाली में 917 पंजीकृत छात्रों में से 651 उपस्थित हुए और 266 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 467 में से 388 छात्र उपस्थित हुए और 79 अनुपस्थित रहे।