फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   103 year old man died As soon as his wife death

पत्नी का निधन होते ही 103 वर्षीय वृद्ध ने तोड़ा दम

Wed, 29 Jul 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 29 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जब इसकी जानकारी उनके 103 वर्षीय पति को हुई, तो कुछ देर बाद उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए। बुधवार को दोनों का महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


तिलहरा गांव निवासी 103 वर्षीय जयराम अपनी 96 वर्षीय पत्नी अनारकली व दो पुत्रों समेत रह रहे थे। मंगलवार देर शाम पति-पत्नी बाहर लेटे हुए थे। रात्रि में खाना खाने के लिए जब उनकी पुत्रवधु जगाने पहुंची, तो जयराम की आंख खुल गई, लेकिन अनारकली नहीं जागी।

इस पर पुत्रवधु को कुछ आशंका हुई, तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। सभी लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पाया कि अनारकली का निधन हो चुका था। इसी बीच जयराम को निधन की जानकारी हुई तो वे रोने लगे। पत्नी के निधन का गम वह नहीं सह सके और कुछ ही देर बाद उनका भी निधन हो गया।
विज्ञापन


कुछ समय के अंतराल पर पति पत्नी के निधन पर एक तरफ जहां परिजनों में रोना पीटना मच गया, वहीं इर्दगिर्द के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed