{"_id":"66ca4c471d601d9b8d003969","slug":"100-bed-hospital-will-open-soon-in-ramnagar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-120174-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रामनगर में जल्द खुलेगा 100 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रामनगर में जल्द खुलेगा 100 बेड का अस्पताल
Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील मुख्यालय रामनगर को जल्द ही 100 बेड के अस्पताल की सौगात मिल सकती है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभागीय अभियंता ने जरूरी सर्वे शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों में उत्साह व्याप्त हो गया है। लोगों का मानना है कि जल्द ही यहां बड़े अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।
आलापुर तहसील में यूं तो सीएचसी व पीएचसी की सुविधा है। लेकिन बड़े अस्पताल की जरूरत लंबे समय से बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर लोग निकटवर्ती आजमगढ़ जनपद पहुंचकर इलाज कराने को प्राथमिकता देते हैं। इसी सबको देखते हुए भाजपा के अंबेडकरनगर पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने बीते एक अगस्त को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर सौ शैय्या के अस्पताल निर्माण की मांग की थी। कहा था कि रामनगर पीएचसी का भवन व आवासीय परिसर अत्यंत जर्जर हो गया है। उसके स्थान पर नए अस्पताल के निर्माण की जरूरत है। ऐसे में उच्चीकृत अस्पताल की स्थापना होने पर समूचे तहसील क्षेत्र को इसका लाभ मिल सकेगा।
डिप्टी सीएम ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा को प्रकरण संदर्भित करते हुए अविलंब जरूरी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। महानिदेशक का पत्र इस पर अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा लखनऊ तक पहुंचा। इसी क्रम में सीएमओ डॉ राजकुमार के निर्देश पर शनिवार को विभागीय अभियंता रामनगर पीएचसी पहुंचे। यहां भौगोलिक स्थिति का सर्वे किया। अस्पताल निर्माण की संभावनाएं परखी। अभियंता ने यहां जरूरी फीडबैक लेने के साथ ही बताया कि रिपोर्ट तैयार कर ऊपर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उधर इस प्रक्रिया की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। स्थानीय दिवाकर व मोनू ने कहा कि 100 बेड का अस्पताल खुलना इस क्षेत्र के मरीजों व स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।