फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 lakhs cheated from girls

Ambedkar Nagar News: एएनएम का कोर्स कराने के नाम पर युवतियों से 10 लाख ठगे

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs cheated from girls
आलापुर(अंबेडकरनगर)। एएनएम का कोर्स कराने के बहाने 11 युवतियों से एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक संस्थान के कथित प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ठगी का आरोप एक नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के कथित प्रबंधक राकेश यादव पर है। जिले के अलग-अलग स्थानों की रहने वाली ज्योति सिंह, प्रियंका, अर्चना, रंगीता, गायत्री, पूनम, मनीषा व अनीता ने अपनी शिकायत में कहा कि अछती निवासी राकेश यादव ने खुद को एक पैरा मेडिकल कॉलेज का प्रबंधक बताया।
विज्ञापन

उसने अपने कॉलेज से एएनएम का कोर्स कराने का झांसा देकर बीते दिनों 10 लाख रुपये ले लिए। युवतियों जब कॉलेज परिसर पहुंचीं तो वहां निर्माण कार्य हो रहा था। पढ़ाई व प्रशिक्षण का कोई प्रबंध नहीं था। यह देख युवतियों ने राकेश पर पैसा वापस करने का दबाव बनाया। इस पर कुछ युवतियों को एएनएम कोर्स की फर्जी डिग्री दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों कई युवतियां अपने अभिभावकों के साथ कथित प्रबंधक के घर पहुंचीं तो वह लापता हो गया। इसके बाद युवतियों ने गत दिवस एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी अजीत सिन्हा के निर्देश पर आलापुर पुलिस ने आरोपी राकेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed