फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 fertilizer shops found closed, suspended

Ambedkar Nagar News: बंद मिलीं खाद की 10 दुकानें, निलंबित

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
10 fertilizer shops found closed, suspended
अंबेडकरनगर। औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिलीं खाद की 10 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके साथ ही एसडीएम व जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने उर्वरक की 10 दुकानों का निरीक्षण किया। मिलावट व नकली होने केे संदेह में खाद के 10 नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को सभी एसडीएम के अलावा जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के नेतृत्व में टीम ने खाद की बिक्री में मनमानी रोकने के लिए कई जगहों छापे मारे। इसकी जानकारी होते ही खाद के कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर भाग निकले। अधिकारियों की टीमें पहुंचीं तो दुकानें ही बंद मिलीं।
विज्ञापन

अधिकारियों के निरीक्षण में चौरसिया खाद भंडार कटघर मूसा, चौधरी खाद भंडार ढोलबजवा, रामकुमार खाद भंडार पट्टी चौराहा, शिवम खाद भंडार मंगुराडिला, कृष्णा खाद एवं बीज भंडार मदहरा, मौर्या खाद भंडार हैदराबाद, यादव खाद भंडार मदहरा, सिद्दीकी खाद भंडार दुल्हूपुर, वर्मा एजेंसी रामनगर व खाद की दुकान रामअरुन सिंह एंड संस अकबरपुर बंद पाई गईं। पहले भी निरीक्षण के दौरान ये दुकानें बंद पाई गई थीं। इस पर इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम के साथ टीम ने खाद की 10-10 दुकानों का निरीक्षण किया। मिलावट व नकली होने के संदेह में खाद के 10 नमूने लिए गए। सभी को जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित दाम पर ही खाद व बीज की बिक्री करें। ई-पॉस मशीन से ही खाद की बिक्री करें। साथ ही किसानों को बिक्री की पक्की रसीद भी दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed