{"_id":"dea5c4a6-8ba0-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"am-still-scared-out-of-the-house-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद हूं, फिर भी घर के बाहर डरती हूं: जयाप्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद हूं, फिर भी घर के बाहर डरती हूं: जयाप्रदा
गोरखपुर/अरुण चन्द
Updated Wed, 13 Mar 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर की सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा कि अगर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब लड़कों की शादी के लिए भी लड़कियां नहीं मिलेंगी। कहा कि बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटना दुनिया का कोई भी बाप बर्दाश्त नहीं कर सकता।
इस तरह की भयावह घटना का सामना करने और अपनी बिटिया को सुरक्षा नहीं दे पाने की स्थिति से बचने के लिए कोई बाप हर कदम उठाने को तैयार हो सकता है, भले इसके लिए बेटियों को जन्म नहीं देने का ही निर्णय क्यों न लेना पड़े । महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश के मौजूदा हालात कुछ ऐसी ही परिस्थितियों को पैदा कर रहे हैं।
यात्रा के लिए टेंपो-बस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पुलिस के व्यवहार तक, सभी में सुधार की जरूरत है उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर तमाम सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होने के बाद भी उन्हें भी घर से बाहर निकलते वक्त डर सताता है।
विज्ञापन
कुंडा में शहीद हुए सीओ जियाउल हक के घरवालों को ढांढस बंधाकर देवरिया स्थित उनके गांव जुआफर से लौटते समय जयाप्रदा ने ‘अमर उजाला’ से बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की तुलना में मायावती की सरकार बहुत बेहतर थी।
मायावती शासन में तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही एक बड़ी समस्या थी लेकिन सपा सरकार में तो भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी दोनों है। इस सरकार में जब पुलिस के अफसर नहीं सुरक्षित रहे तो आम आदमी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के पास अमर सिंह जैसे शुभचिंतक थे लेकिन अखिलेश के पास कोई शुभचिंतक नहीं है। अखिलेश के इर्द-गिर्द रहने वाले और अपने को उनका बड़ा करीबी बताने वाला हर कोई सिर्फ बड़े-बड़े दावे और लोक लुभावन बातें करता हैं और अखिलेश ऐसे लोगों को पहचान नहीं पा रहे हैं।