फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zila Panchayat Election: Keshav Prasad Maurya will come today, the announcement of the name of the President candidate is possible

जिला पंचायत चुनाव : जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द, इनका नाम है सबसे आगे 

Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

  • जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जोडक़र देखा जा रहा दौरा, कई सदस्य ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
Zila  Panchayat Election: Keshav Prasad Maurya will come today, the announcement of the name of the President candidate is possible
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को शहर में होंगे। उनके दौरे को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जोडक़र देखा जा रहा है। उनकी मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के नाम की घोषणा की भी संभावना है। इसके अलावा कई सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की भी बात कही जा रही है। उप मुख्यमंत्री के सुबह करीब 11 बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Zila  Panchayat Election: Keshav Prasad Maurya will come today, the announcement of the name of the President candidate is possible
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय, प्रयागराज। - फोटो : prayagraj

उनका विभागीय अफसरों के साथ बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अन्य कोई कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है लेकिन भाजपा की ओर से अभी तक समर्थित प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। जबकि, सपा पहले ही मालती यादव को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा भाजपा की ओर से अभी तक 29 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का ही दावा किया जा रहा है। जबकि, जीत के लिए कुल 84 में से 43 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Zila  Panchayat Election: Keshav Prasad Maurya will come today, the announcement of the name of the President candidate is possible
prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष की कुर्सी की राह आसान नहीं है। उप मुख्यमंत्री के दौरे को इस चुनावी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि  अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशी का नाम तय हो चुका है। उप मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में अध्यक्ष उम्मीदवार के नाम की घोषणा के पीछे जिला पंचायत सदस्यों को संदेश देना भी है कि पूरी पार्टी उनके साथ है। भाजपा नेता का यह कहना भी है कि कई सदस्य पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री की मौजदूगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गंगापार के हंडिया से जिला पंचायत सदस्य कुंवर डॉ. वीके सिंह और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष  रेखा सिंह का नाम फिलहाल आगे चल रहा है। इनमें से किसके नाम पर मुहर लगती है या किसी तीसरे के हाथ बाजी लगती है यह वक्त बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed