फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zainab had taken command of the extortion gang, used to give receipts, a receipt was found in the hands of pol

Prayagraj : जैनब ने संभाल ली थी वसूली गैंग की कमान, देती थी रसीद, पुलिस के हाथ लगी एक रसीद

Tue, 05 Dec 2023 08:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 08:19 AM IST
सार

यह अहम सबूत एक दिन पहले ही पुलिस के हाथ लगा है। जैनब के अकबरपुर स्थित मकान में कुर्की की कार्रवाई के दौरान तलाशी में पुलिस के हाथ एक रसीद लगी है। इसमें जैनब फातिमा के दस्तखत हैं और किसी उमर नाम के व्यक्ति से 1.5 लाख रुपये प्राप्त करने की बात लिखी है।

विज्ञापन
Zainab had taken command of the extortion gang, used to give receipts, a receipt was found in the hands of pol
जैनब फातिमा और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के जेल जाने के बाद उसके वसूली गैंग की कमान पत्नी जैनब फातिमा ने संभाल ली थी। इसका एक अहम सबूत पुलिस के हाथ लगा है। पता चला है कि वह वसूली की रकम पहुंचाने वाले को अपना दस्तखत बनाकर एक रसीद देती थी। रकम देने वाला इस रसीद को जेल में बंद अशरफ तक पहुंचाता था और इसके बाद ही माफिया के गुर्गे उसका पीछा छोड़ते थे।

विज्ञापन

यह अहम सबूत एक दिन पहले ही पुलिस के हाथ लगा है। जैनब के अकबरपुर स्थित मकान में कुर्की की कार्रवाई के दौरान तलाशी में पुलिस के हाथ एक रसीद लगी है। इसमें जैनब फातिमा के दस्तखत हैं और किसी उमर नाम के व्यक्ति से 1.5 लाख रुपये प्राप्त करने की बात लिखी है। रसीद के बारे में जांच-पड़ताल में बेहद अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि जैनब ने 2020 में अशरफ के जेल जाने के बाद से ही वसूली गैंग की कमान अपने हाथ में ले ली थी।

विज्ञापन


बरेली जेल में बंद अशरफ व्यापारियों व बिल्डरों को धमकाकर गुंडा टैक्स मांगता था। साथ ही यह भी संदेशा भेजवाता था कि रकम उसकी पत्नी जैनब तक पहुंचा दी जाए। रकम मिलने पर जैनब एक रसीद पर अपने दस्तखत करती थी। साथ ही लिखती थी कि इस व्यक्ति से उसने इतनी रकम प्राप्त की। यह रसीद रकम देने वाले को जेल में बंद अशरफ तक पहुंचानी होती थी। इसके बाद ही अशरफ यह मानता था कि व्यापारी ने रकम दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहम सबूत, केस डायरी में होगा शामिल

सूत्रों का कहना है कि कुर्की के दौरान बरामद वसूली की रसीद जैनब के खिलाफ एक अहम सबूत है। पुलिस इसे उमेश पाल हत्याकांड के केस डायरी में शामिल कर सकती है। दरअसल, इसके जरिये यह साबित करने की कोशिश की जाएगी कि वसूली से लेकर अशरफ के हर कदम की वह राजदार थी। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि वसूली का संचालन जैनब अपने भाई सद्दाम की मदद से करती थी। कारोबारियों/बिल्डरों तक जेल में बंद अशरफ का संदेश सद्दाम ही पहुंचाता था।

आईएस-227 में शामिल हो सकता है नाम

नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त रसीद से साफ है कि जैनब अशरफ के वसूली गैंग को संचालित कर रही थी। ऐसे में आईएस-227 की नई सूची में उसका भी नाम शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस की ओर से 58 नए नामों के साथ ही आईएस-227 की नई सूची बनाई गई है। इसमें जो भी नाम शामिल हैं, वह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से माफिया अतीक और अशरफ के मददगार रहे हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

वसूली को लेकर ही शाइस्ता से थी अनबन

सूत्रों का कहना है कि अशरफ के जेल जाने के बाद ही शाइस्ता व जैनब में अनबन शुरू हुई। दरअसल, इससे पहले माफिया गैंग की अवैध कमाई का सारा हिसाब किताब खान शौलत हनीफ के जरिये शाइस्ता के पास रहता था। हालांकि, अशरफ के जेल जाने के बाद से शाइस्ता ने वसूली की कमान अपने हाथों में लेनी शुरू कर दी थी। इसकी भनक लगने के बाद ही शाइस्ता व उसके रिश्ते में खटास आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed